Ticker

10/recent/ticker-posts

अपनी इज्ज़त | YOUR HONOUR- MJTEACHERS

Learning By Mj

अपनी इज्ज़त

        
Your honour


        मैं कोई संपादक या लेखक नहीं हूँ। केवल अपनी इज्ज़त को कैसे बचाए रखना हैं उस पर लिख रहा हूँ। मैंने ये देखा है कि यदि हम किसी महिला से बात करते हैं या कोई बात पूछते तो विनम्र बनकर पूछना चाहिए। ये पूरा ध्यान रखते है कि कोई अनुचित शब्द हमारे द्वारा नहीं बोले जाए, अन्यथा उस महिला को क्रोध भी आ सकता है। घर या परिवार में अकसर ऐसा होता है कि पति अपनी पत्नी की प्रत्येक बात मानता व सुनता है। कुछेक लोग ऐसे है जो अपनी पत्नी की बातों को नहीं सुनते। उनमें आपस में नहीं बनती, दोनों तरफ युद्ध या झगड़े की आशंका बनी रहती है। पति और पत्नी कुछ दिनों तक तो आपस में बाते तक नहीं करते हैं। वह अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते है। इस झगड़े का मूल कारण दोनों अपनी बातों को सिद्ध करने में तुले रहते है। ऐसा कोई आदमी हो, जो पूरी बातें अपनी पत्नी को बताता हो, मुझे लगता है कुछ आदमी वह भी न के बराबर ऐसे व्यक्ति होते है जो सारी बातें पत्नी को बताते है।
  आदमी की अपेक्षा महिलाओं में ज़्यादा सहन शक्ति होती या कहें कि व आदमी की हर बात को ध्यान से सुनती है और समझती, उस पर गौर भी करती है। यदि आदमी कोई त्रुटि भी कर देता है तो उसमें महिला यदि उस समय उस गलती को आदमी को बता देती है, लेकिन किसी अकारण गलती हो। वह उसे स्वीकार भी कर लेता। यदि हम महिलाओं की बात करें उनके द्वारा यदि कोई गलती से या कोई ऐसा कार्य जो उचित न हो कर दिया जाए और उस बात का आदमी को पता चलता है और हम यदि महिलाओं को उस गलती का अहसास कराते हैं तो वह हमें बहुत सारे ऐसे तर्क और वितर्क देंगी कि उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई गलती नहीं की गई।
       यदि कोई अन्य व्यक्ति उस समय उनको समझाने की कोशिश भी करें तो वह किसी की बात शून्य वाली नहीं होती। वह केवल अपने तर्क पर अडिग रहती है जो कुछ वो बता रही है वो सब सही है उसे अन्य व्यक्ति क्या बोल रहा है वो नहीं जानती। जब उस तर्क का खण्डन नहीं होता है तब तक वह अपनी गलती स्वीकार नहीं करती।
      वर्तमान समय की बात है कोई महिला अपने ऑफिस या दफ्तर में व्यवस्थापक के पद पर है। उसके नीचे काम करने वाले कुछ अनुभवी, कुछ बराबर के, और कुछ ऐसे भी है जो अपने काम से मतलब रखते है। किसी की जी हुजूरी करना उन्हें पसंद नहीं है। देखो दफ़्तर में कुछ ऐसे काम भी होते है जो व्यवस्थापक भी नहीं कर सकता, उनको अनुभवी व्यक्ति, या फिर जो वरिष्ठ कर सकता है। फिर भी मैनेजर अपनी धौंस बेचारे अन्य कर्मचारियों पर क्यों दिखाता है। उसको पता है कि हम सब अपने-अपने कार्यों में निपुण होते है। उसे केवल अपने कार्यों को करवाने के लिए प्रेम से, आदर से काम सोंपना चाहिए। सभी कार्य पूर्ण होने पर धन्यवाद या अच्छा सा फीडबैक प्रदान करें। जिससे कि उनको उस कार्य को करने के प्रति उत्साह पैदा हो।
      एक दिन मैं बस से यात्रा कर रहा था। उस बस में बहुत भीड़ थी, बैठने तक कि जगह नहीं थी। मुझे अगले बस स्टॉप से सीट मिली। वहीं से एक महिला चढ़ी। लगभग 30 या 35 साल की होगी, सुदंर थी, कंडक्टर टिकट देने यात्रियों के पास से गुजर रहा था तभी अचानक कंडक्टर के हाथ से उस महिला को थोड़ा सा धक्का लगा था कि उस महिला ने बेचारे कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया, वह बेचारा दीदी- दीदी कहता रहा। लेकिन वह सुनने वाली न थी, उसने कंडक्टर की कोई बात नहीं सुनी। वह कह रहा था कि दीदी मेरा पैर पीछे वाली महिला की साड़ी में उलझ गया था इसलिए आपको धक्का लगा है। बेचारे उस कंडक्टर पर जाने किसके गुस्से का शिकार बनाना पड़ा।
   अब क्या था? इतने में ही उस कंडक्टर को भी गुस्सा आ गया उसने तुरंत चालक के लिए दो सिटी बजाई, बस रूकी। बस में काना-फूंसी होने लगी, कि बस अचानक बीच रास्ते में कैसे रूकी । लोग कहने लगे कि उस महिला के अंहकार को कम करने के लिए रूकी है। कंडक्टर उस महिला को वहीं उतार कर आगे बढ़ गया । मैं सब कुछ देख रहा था। मैंने सोचा कि यदि वह महिला थोड़ी देर के लिए भी उस कंडक्टर की बात सुन लेती तो इतना तमसा न होता। और अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच जाती। कहते है कि जो व्यक्ति किसी की बात नहीं सुनता या नहीं मानता है, उनको स्वयं अपने किऐ पर पश्चताना पड़ता है।
 लेखक: मनोज साहू



Your honour

     

        I am not an editor or a writer. I am only writing on how to protect your honour. I have seen that if we talk to a woman or ask her something, we should ask politely. We take full care that we do not speak any inappropriate words, otherwise the woman may get angry. It often happens in a home or family that the husband listens to everything his wife says. There are some people who do not listen to their wives. They do not get along, there is a possibility of war or quarrel on both sides. Husband and wife do not even talk to each other for some days. They remain busy in serving their own interests. The main reason for this quarrel is that both are hell-bent on proving their points. There is no man who tells everything to his wife, I think there are very few men and that too very few people who tell everything to their wives. Women have more patience than men or we can say that they listen to every word of a man carefully and understand it, also pay attention to it. If a man commits a mistake then the woman informs him about it at that time, but if the mistake is without any reason then he accepts it. If we talk about women, if they commit a mistake or do something which is not right and the man comes to know about it and if we make the women realize their mistake then they will give us many such arguments and reasoning that they have not committed any mistake.
     If any other person tries to explain to them at that time then they do not listen to anyone. They just stick to their argument that whatever she is saying is correct, she does not know what the other person is saying. She does not accept her mistake until that argument is not refuted.
     It is about the present time that a woman is in the position of an administrator in her office. Some of the people working under him are experienced, some are of equal status and some are such who just mind their own business. They don't like to be sycophantic. See, there are some works in the office which even the manager cannot do, those can be done by an experienced person or a senior. Even then why does the manager show his dominance over other employees. He knows that we all are proficient in our respective works. He should only assign work with love and respect to get his work done. After completion of all the works, thank them or give good feedback. So that they get motivated to do that work.
      One day I was travelling by bus. That bus was very crowded, there was no place to even sit. I got a seat from the next bus stop. A woman boarded from there. She must have been about 30 or 35 years old, she was beautiful, the conductor was passing by the passengers to give tickets, when suddenly the conductor's hand pushed that woman a little, due to which that woman slapped the poor conductor, that poor man kept saying Didi- Didi. But she was not going to listen, she did not listen to anything the conductor said. He was saying that Didi my leg got entangled in the saree of the woman behind, that is why you got pushed. Who knows whose anger the poor conductor had to face.
    Now what? That conductor also got angry in the meantime, he immediately blew two whistles for the driver, the bus stopped. Whispers started in the bus, how did the bus suddenly stop in the middle of the road. People started saying that he stopped to reduce the pride of that woman. The conductor dropped that woman there and moved ahead. I was watching everything. I thought that if that woman had listened to the conductor even for a little while, then there would not have been so much chaos. And she would have reached her destination on time. It is said that a person who does not listen to or obey anyone, has to repent for his own actions.

Writer :- MANOJ SAHU


[i] All Rights Reserved- copyrights MJ TEACHERS (Don’t copy this.)

Post a Comment

0 Comments