Ticker

10/recent/ticker-posts

MP BHOJ ENTRNCE BED PREVIOUS YEAR HINDI PAPER | PROFESSIONAL EXAMINATION BOARD B.A. B.Ed. / B. SC. B.Ed. / B.El.Ed.

Learning By Mj
MP BHOJ ENTRNCE BED PREVIOUS YEAR HINDI PAPER | PROFESSIONAL EXAMINATION BOARD B.A. B.Ed. / B. SC. B.Ed. / B.El.Ed.
Hindi



Topic : हिंदी | Hindi Class 01



Topic:- हिन्दी | Hindi Class-02

1) अनेक शब्दों के बदले एक शब्द का चयन करें
"चन्द्रवंश में उत्पन"
(A) चंद्रप्रभा
(B) चंद्रज
(C) चंद्रवंशी
(D) चंद्रकेतु

Correct Answer :- चंद्रवंशी

2) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से शुद्ध रूप चुनिए:-
(A) ईर्षा
(B) ईर्ष्या
(C) इर्ष्या
(D) ईष्या
Correct Answer :-ईर्ष्या

3) अनेक शब्दों के बदले एक शब्द का चयन करें-
"रास्ते का भोजन"
(A) कलेवा
(B) पाथेय
(C) पथ्य
(D) पंधक

Correct Answer :- पाथेय

4) निम्नलिखित शब्दों के सन्धि (संधि) विच्छेद के सही विकल्प चुनिए।
"पावक"
(A) पौ+अक
(B) पा+अवक
(C) पव+अक
(D) पाव+अक

Correct Answer :- पौ+अक

5) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से शुद्ध रूप चुनिए :-
(A) सास्टांग
(B).साष्टांग
(C) सस्टांग
(D) शाशंग

Correct Answer :-साष्टांग

6) नीचे एक शब्द दिया गया है। दिए गए चार चार विकल्पों में से पर्यायवाची शब्द ज्ञात कीजिए-
"दामिनी"
(A) प्रकाश
(B) वृक्ष
(C) बिजली
(D) पत्थर

Correct Answer :- बिजली

7) इस प्रश्न में चार शब्द दिए गए हैं जिनमें से तीन अनेकार्थी शब्द की श्रेणी में आते हैं। 
जो इस श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें चिंहित करें- "मूल"
(A) वंश
(B) जड़
(C) औषध
(D) पूँजी

Correct Answer :-औषध

8) निम्नलिखित शब्द के आगे चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उचित समानार्थक पर्याय चुनें। "मोक्ष"
(A) निर्वाण
(B) मूँछ
(C) प्रस्थान
(D) स्वर्ग

Correct Answer :- निर्वाण

9) निम्नलिखित शब्दों के आगे चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उचित समानार्थक पर्याय चुनें । "पुष्कर"
(A) सरोवर
(B) कमल
(C) सूर्य
(D) चन्द्र

Correct Answer :- सरोवर



10) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। उनमें से उचित विकल्प का चयन कीजिए। "जरा"
(A) भोला
(B) बुढ़ापा
(C) जला
(D) यौवन

Correct Answer :- यौवन



11) इस प्रश्न में चार शब्द दिए गए है जिनमें से तीन अनेकार्थी शब्द की श्रेणी में आते हैं। जो इस श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें चिंहित करें- "वर्ण"
(A) अक्षर
(B) स्वर
(C) जाति
(D) रंग

Correct Answer :- स्वर

12) निम्नलिखित शब्दों के सन्धि (संधि) विच्छेद के सही विकल्प चुनिए। "सत्याग्रह"
(A) सत्य+ग्रह
(B) सत्य+आग्रह
(C) सत+आग्रह
(D) सत्या+अग्रह

Correct Answer : सत्य + आग्रह


13) नीचे एक शब्द दिया गया है। दिए गए चार विकल्पों में से पर्यायवाची शब्द ज्ञात कीजिए- "कुहरा"
(A) कुन्तल
(B) कुहासा
(C) वारि
(D) मृगमद

Correct Answer :- कुहासा

14) निम्नलिखित शब्दों के आगे चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उचित समानार्थक पर्याय चुनें।
 "कौस्तुभ"
(A) देवता विशेष
(B) पक्षी विशेष
(C) एक प्रकार का सिक्का
(D) विशिष्ट रन

Correct Answer :- विशिष्ट रन

15) अनेक शब्दों के बदले एक शब्द का चयन करें. 
"जो धर्म करता है।"
(A) धर्मात्मा
(B) विद्वान
(C) उपकारी
(D) अध्यात्मक

Correct Answer :- धर्मात्मा


16)  'दुर्व्यवहार' में कितने उपसर्ग हैं ?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार

Correct Answer : तीन

17)  'अमृत' के पर्यायवाची शब्द हैं :
(A) सुरतरु, रसाल, अमृतफल, अमी
(B) अमर, पयोधि, सोम, हिरण्य
(C) अमिया, पयोद, प्योर, सुरसारि
(D) सुधा, पीयूष, सोम, अमी, अमिय

Correct Answer : सुधा, पीयूष, सोम, अमी, अमिय

18) निम्नलिखित में विदेशी भाषा का शब्द कौनसा है ?
(A) लीची
(B) दही
(C) खीर
(D) मीठा
Correct Answer : लीची


19) जब कोई सरकारी पत्र, कार्यालय ज्ञापन या ज्ञापन एक साथ अनेक प्रेषतियों को भेजा जा रहा हो, 
तो उसे क्या कहा जाता है ?
(A) अनुस्मारक
(B) परिपत्र
(C) संकल्प
(D) अधिसूचना

Correct Answer : परिपत्र

20) इनमें से किसको स्मरण-पत्र भी कहा जाता है ?
(A) प्रतिवेदन
(B) पृष्ठांकन
(C) अनुस्मारक
(D) अधिसूचना

Correct Answer : अनुस्मारक

Topic:- हिन्दी |  Hindi Class-03

1) पदक्रम की दृष्टि से शुध्द वाक्य हैः-
(A) मैं खेलूँगा पढ़ कर ।
(B) मैं पढ़कर खेलूँगा ।
(C) खेलूँगा मैं पढ़कर ।
(D) पढ़कर खेलूँगा मैं ।

Correct Answer :- मैं पढ़कर खेलूँगा ।

2) हिन्दी वर्णमाला में कितने आयोगवाह हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार

Correct Answer :-दो

3) "आस्तीन का साँप" मुहावरे का अर्थ है:-
(A) साथ देने वाला
(B) धोखा न देने वाला
(C) धोखा देने वाला साथी
(D) साथ देने वाला दुश्मन

Correct Answer :- धोखा देने वाला साथी

4) "हाथ" के पर्यायवाची शब्द हैं:-
(A) हाथी, गज, कुंजर
(B) भानु, रवि, दिनकर
(C) हस्त, कर, पाणि
(D).सौरभ, सुरभि, खुशबू

Correct Answer :-हस्त, कर, पाणि



5) विशेषण कितने प्रकार के होते हैं?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह

Correct Answer :-चार

6) "कृपया मुझे वह पुस्तक दीजिए"। किस प्रकार का वाक्य है?
(A) विधिवाचक
(B) इच्छावाचक
(C) संदेहवाचक
(D) प्रश्नवाचक

Correct Answer :- विधिवाचक

7) सत्याग्रह' शब्द में कौन सा समास है?
(A) अव्ययीभाव समास
(B) द्वंद्व समास
(C) बहुब्रीही समास
(D) तत्पुरुष समास

Correct Answer:- तत्पुरुष समास




8) वह कारक जो संज्ञा या सर्वनाम से किसी संज्ञा का संबंध स्थापित करता है। 
वह क्या कहलाता है?
(A) करण कारक
(B) कर्म कारक
(C) संबंध कारक
(D) अधिकरण कारक

Correct Answer:-संबंध कारक

9) वह पत्र जो स्मरण कराता है:-
(A) परिपत्र
(B) आदेश
(C) अनुस्मारक
(D) अधिसूचना

Correct Answer :- अनुस्मारक

10) जो शब्दांश शब्दों के आदि में जुड़कर उनके अर्थ में कुछ विशेषता लाते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
(A) प्रत्यय
(B) देशी
(C) उपसर्ग
(D) संज्ञा

Correct Answer :-उपसर्ग




11)इनमें से कौनसा विशेषण संज्ञा शब्द से नहीं बना हुआ है?
(A) धार्मिक
(B) बिकाऊ
(C) रूपवान
(D)  रोगी

Correct Answer: बिकाऊ

12) पुरुषोत्तम शब्द है-
(A) संधि
(B) समास
(C) दोनों
(D) कोई नहीं

Correct Answer :- दोंनो 

13) अंधेरे का दीपक- इस मुहावरे का पर्याय है।
(A) अनपढ़ व्यक्ति
(B) आशा का स्रोत
(C) इकलौता पुत्र
(D) शोषित को न्याय दिलाने वाला
 
Correct Answer: आशा का स्रोत




14) आकाश से बातें करना-
(A) घमण्डी होना
(B)  बहुत ऊँचा होना
(C) आकाशवाणी होना
(D)  इनमें से कोई नहीं

Correct Answer :- बहुत ऊँचा होना

15) इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द संज्ञा से बने हुए विशेषण हैं?
(A) दयनीय, अगला
(B) कथ्य, दैहिक
(C) मानवीय, बाहरी
(D) दैनिक, अड़ियल
Correct Answer: कथ्य, दैहिक

16)  'कानों में तेल डालना' मुहावरे का अर्थ है :
(A) अन्याय करना
(B) कतराना
(C) ध्यान न देना
(D) बदनाम करना

Correct Answer : ध्यान न देना
17)  पदक्रम की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है :
(A) छब्बीस जनवरी का भारत के इतिहास में बहुत महत्त्व है।
(B) बहुत महत्त्व है भारत के इतिहास में छब्बीस जनवरी का।
(C) भारत के इतिहास में छब्बीस जनवरी का बहुत महत्त्व है।
(D) भारत के इतिहास में बहुत महत्त्व है छब्बीस जनवरी का।

Correct Answer: भारत के इतिहास में छब्बीस जनवरी का बहुत महत्त्व है।

18) ऐसी ध्वनियाँ जिन्हें न स्वरों में रखा जाता है, न व्यंजनों में एवं 
जिनकी स्थिति स्वरों और व्यंजनों के बीच की है, उन्हें क्या कहा जाता है ?
(A) अनुनासिक
(B) अयोगवाह
(C) अन्तःस्थ
(D) द्वित्व

Correct Answer: अयोगवाह (अं, अः)

19) निम्नलिखित में अव्ययीभाव समास कौनसा है ?
(A) चक्रधर
(B) नीलकमल
(C) यथाशक्ति
(D) रोगमुक्त

Correct Answer: यथाशक्ति

20) निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी किसमें है ?
(A) अनाधिकार, आगामी, कृपालू, अतिथी
(B) अनधिकार, अगामी, कृपालू, अतिथि
(C) अनाधिकार, आगामी, कृपालू, अतिथि
(D) अनधिकार, आगामी, कृपालु, अतिथि

Correct Answer: अनधिकार, आगामी, कृपालु, अतिथि

Topic:- हिन्दी |  Hindi Class-04

1) इनमें शुध्द वाक्य हैः-
(A) हम रात को देर से भोजन खाते हैं।
(B) हम रात को देर से भोजन करते हैं।
(C) हम देर रात भोजन करते हैं।
(D) हम देर रात भोजन खाते हैं।

Correct Answer:- हम रात को देर से भोजन करते हैं।

2) हिन्दी में कितने कारक हैं?
(A) पाँच
(B) छह
(C) सात
(D) आठ

Correct Answer :-आठ

3) "कल्पित" का विलोम शब्द हैः-
(A) कल्पना
(B) काल्पनिक
(C) परिकल्पना
(D) यथार्थ

Correct Answer :- यथार्थ

4) निम्नलिखित में "कनक" शब्द के पर्यायवाची शब्द है:-
(A)चाँदी, बाजरा, अर्थ
(B) पीतल, ताँबा, जौ
(C) सोना, धतूरा, गेहूँ
(D) कांसा, करेला, मक्का

Correct Answer :- सोना, धतूरा, गेहूँ

5) "तुम्हारी पुस्तक यह नहीं, वह है।"- रेखांकित शब्द सर्वनाम का कौन-सा भेद है?
(A) पुरुषवाचक
(B) प्रश्नवाचक
(C) निश्चयवाचक
(D) संबंधवाचक

Correct Answer :-निश्वयवाचक

6) "अग्नि" का तदभव शब्द है:-
(A) पानी
(B) आग
(C) बिजली
(D) धरती

Correct Answer :-आग

7) "यथाशक्ति" शब्द में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) द्विगु
(C) अव्ययीभाव
(D) द्वंद्व

Correct Answer :- अव्ययीभाव

8) 'छठी का दूध याद आना इस मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(A) दूध पीने का मन करना
(B) कठिन समय याद आना
(C) भयंकर विपत्ति में पड़ना
(D) माँ की याद आना

Correct Answer:- भयंकर विपत्ति में पड़ना

9) इनमे से स्मरण पत्र किसको कहा जाता है?
(A) संवेदना पत्र
(B) प्रतिवेदन
(C) संस्मरण
(D) अवबोधन

Correct Answer:-संस्मरण




10) अर्थ के आधार पर "वह विद्यालय नहीं जाएगा" किस प्रकार का वाक्य है?
(A) विधानवाचक
(B) निषेधवाचक
(C) इच्छावाचक
(D) संदेहवाचक

Correct Answer :- निषेधवाचक


11) इनमें से कौनसा शब्द सर्वनाम से बना हुआ विशेषण है?
(A) वह
(B) तेरा
(C)  कोई
(D) मैं

Correct Answer: तेरा

12) इनमें से कौन सा शब्द क्रिया से बना हुआ विशेषण नहीं है?
(A)  कमाऊ
(B)  पठित
(C) समझना
(D) चालू
Correct Answer: समझना
13) कुली शब्द किस भाषा से सम्बन्धित है?
(A) अरबी
(B) फारसी
(C) तुर्की
(D) अंग्रजी

Correct Answer: तुर्की

14) कोयल शब्द है-
(A) तत्सम
(B) रूढ़
(C) तद्भव
(D) यौगिक
Correct Answer: तद्भव

15) निम्न में संकर शब्द कौनसा है?
(A) अलमारी
(B) कहवा
(C) कारतूस
(D) गिरहकट
Correct Answer: गिरहकट

16) थुलमा शब्द किस भाषा से सम्बन्धित है?
(A) नेपाली
(B) तुर्की
(C) पुर्तगाली
(D) तिब्बती

Correct Answer: तिब्बती

17) निम्नांकित शब्दों एवं उनके समक्ष दिए गए वाक्यांशों में से कौन-सा युग्म असंगत है?
(A) प्रकाशित - प्रकाश में लाए जाने योग्य
(B) पूज्य - पूजने योग्य
(C) पोषित - पाला-पोसा हुआ
(D) मुमुक्षा - मोक्ष पाने की इच्छा
Correct Answer: प्रकाशित - प्रकाश में लाए जाने योग्य

18) निम्नांकित वाक्यांशों एवं उनके लिए प्रयुक्त 'एक शब्द' में से कौन-सा युग्म सुसंगत है?
(A) शत्रु को जीतने वाला - अजातशत्रु
(B) जो पहले न हुआ हो - होनहार
(C) जो पढ़ा न गया हो - अपठनीय
(D) आदि से अन्त तक - आद्योपान्त

Correct Answer: आदि से अन्त तक - आद्योपान्त

19) ऐसा भीषण दृश्य जिससे रोएँ खड़े हो जाएँ,' वाक्यांश के लिए प्रयुक्त 'एक शब्द' है?
(A) हृदयविदारक
(B) भयाक्रांत
(C) अलौकिक
(D) लोमहर्षक
Correct Answer: लोमहर्षक

20) 'वह स्त्री जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो', वाक्यांश के लिए 'एक शब्द' है-
(A) जननी
(B) माता
(C) जन्मदात्री
(D) प्रसूता

Correct Answer: प्रसूता

Topic:- हिन्दी |  Hindi Class-05

1) पदक्रम की दृष्टि से शुध्द वाक्य है-
(A) उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है।
(B) उत्तर एक है दक्षिण से तक भारत।
(C) एक भारत है उत्तर से दक्षिण तक।
(D) उत्तर भारत है एक दक्षिण से तक।

Correct Answer:-उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है।

2) उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर स्वर को कितने भागों में बाँटा गया है?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार

Correct Answer :-तीन

3) "देश की सम्मान की रक्षा के लिए हमें अपने प्राणों को न्योछावर कर देना चाहिए"। 
इस वाक्य में किस प्रकार की अशुध्दि है?
(A) वचन
(B) लिंग
(C) विभक्ति
(D) क्रिया

Correct Answer :-लिंग

4) "उपवन" के पर्यायवाची शब्द हैं:
(A) वाटिका, बगीचा, बाग
(B) उत्थान, उत्कर्ष, प्रगति
(C) व्यथा, परेशानी, चिन्ता
(D) दिन, दिवस, वासर

Correct Answer:-वाटिका, बगीचा, बाग

5) "पत्थर" का तत्सम शब्द है:-
(A) पाथर
(B) पथरिया
(C) प्रस्तर
(D) पातर

Correct Answer :- प्रस्तर

6) "ईश्वर की माया कहीं धूप कहीं छाया" लोकोक्ति का अर्थ है:-
(A) भाग्य की विचित्रता
(B) मनुष्यों की समानता
(C) भाग्यवान
(D) भाग्यवती

Correct Answer :- भाग्य की विचित्रता



7) जिस समास का पूर्ण पद संख्यावाचक विशेषण हो उसे कौन-सा समास कहते हैं?
(A) द्विगु समास
(B).द्वंद्व समास
(C) अव्यय भाव समास
(D) कर्मधार्य समास

Correct Answer :-द्विगु समास

8) किसी बात की ओर विशिष्ट रूप से ध्यान आकृष्ट करने के लिए किसी को दी जाने वाली सूचना को क्या कहते हैं?
(A) अवधिसूचना
(B) अधिसूचना
(C) सूचनागत
(D) स्मरणपत्र

Correct Answer :- अधिसूचना

9) "औपचारिक" शब्द में प्रत्यय है:-
(A) इक
(B) इत
(C) ईक
(D) ईत

Correct Answer :-इक




10) "जिसने बच्चे को डूबने से बचाया है, उसे इनाम मिलेगा"। 
रेखांकित शब्द में कौन-सा सर्वनाम है?
(A) पुरुषवाचक
(B) प्रश्नवाचक
(C) निश्चयवाचक
(D) संबंधवाचक

Correct Answer :- संबंधवाचक



11) निम्नलिखित में से किस शब्द में कर्मधारय समास नही है?
(A) महाजन
(B) परमेस्वर
(C) काल
(D) भारतवासी

Correct Answer :-भारतवासी

12) अव्यय बनाने वाला "कृत" प्रत्यय कौनसा है?
(A) इक
(B) आनी
(C) ईया
(D) हुए

Correct Answer: हुए



13) उड़ता तीर झेलने का अर्थ है-
(A) कड़ी टक्कर लेना
(B) अन्य के संकट को अपने ऊपर लेना
(C) अहित सोचना
(D) किसी पर आरोप लगाना

Correct Answer: अन्य के संकट को अपने ऊपर लेना

14) "कर्तव्य" में प्रत्यय कौनसा है?
(A) ते
(B) य
(C) वय
(D) तव्य

Correct Answer: तव्य

15) "प्रत्यय" में उपसर्ग किस भाषा का है?
(A) हिंदी
(B) संस्कृत
(C) अरबी
(D) फरसी

Correct Answer: संस्कृत




16) अरूणशिखा निम्नलिखित में से किसका पर्यायवाची है?
(A) मोर
(B) तोता
(C) हाथी
(D) मुर्गा

Correct Answer: मुर्गा

17) नैसर्गिक शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
(A) स्वाभाविक
(B) प्राकृतिक
(C) कुदरती
(D) बनावटी

Correct Answer: बनावटी

18) ऐसा कवि जो विषयानुसार तत्काल रचना कर दे, इसके लिए उपयुक्त शब्द होगा-
(A) महाकवि
(B) आशुकवि
(C)  कवीश
(D) कविराज
Correct Answer: आशुकवि
19) व्याकरण जानने वाला वाक्य के लिए एक शब्द है-
(A) व्याकरण ज्ञाता
(B) व्याकरण-विशेषज्ञ
(C) वैयाकरण
(D) व्याकरण पण्डित

Correct Answer: वैयाकरण

20) वह मानसिक स्थिति जब किसी अमंगल की घटना होने की बात मन में हो-
(A) संभावना
(B) शंका
(C) अपेक्षा
(D) आशंका

Correct Answer: आशंका

Post a Comment

0 Comments