Ticker

10/recent/ticker-posts

PTET2023 Admit Card | Result-2023

Learning By Mj


गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा पीटीईटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट की मेन लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

*पीटीईटी: 15 मई को जारी कर दिए एडमिट कार्ड*

PTET RAJASTHAN 2023 Admit Card | Result-2023

PTET2023





राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए 21 मई को होने वाली पीटीईटी- 2023 परीक्षा के लिए जिलेवार सेंटर गठन का काम पूरा हो चुका है। राज्य में पंजीकृत 521576 अभ्यर्थियों के लिए राज्य में 1494 परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा 21 मई को एक पारी में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। ‌ जयपुर जिले में सर्वाधिक 146 केंद्र गठित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपने गृह जिले में ही परीक्षा दे सके इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। पीटीईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र गृह जिले में ही आवंटित किए गए हैं। केवल बाड़मेर जिले के कुछ विद्यार्थियों को पास के जिले में सेंटर आवंटित किया गया है।




*पीटीईटी: राज्य में 5.21 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1494 केंद्र गठित, परीक्षा 21 मई को*

*एंट्रेंस एग्जाम }: परीक्षा 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी, केन्द्र गठित, 18 मई को जारी होंगे एडमिट कार्ड*

राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए 21 मई को होने वाली पीटीईटी- 2023 परीक्षा के लिए जिलेवार सेंटर गठन का काम पूरा हो चुका है। राज्य में पंजीकृत 521576 अभ्यर्थियों के लिए राज्य में 1494 परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा 21 मई को एक पारी में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। ‌ जयपुर जिले में सर्वाधिक 146 केंद्र गठित किए गए हैं। जयपुर में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक 67931 है। जबकि जैसलमेर जिले में पंजीकृत 4540 अभ्यर्थियों के लिए सबसे कम सिर्फ 16 केंद्र गठित किए गए हैं। बीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 3.42 लाख और चार वर्षीय बीए- बीएड व बीएससी-बीएड इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 1.78 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। 4 वर्षीय कोर्स के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा राज्य के 502 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

पीटीईटी के लिए जिलेवार परीक्षा केंद्र गठित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 18 मई तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। डॉ. नरेंद्र पानेरी, नोडल ऑफिसर, पीटीईटी





*पेपर बॉक्स पर डिजिटल पासवर्ड से होगा लॉक*

*21 को होगी पीटीईटी-2023, जिले में 39 केंद्रों पर 8941 परीक्षार्थी, प्रवेश पत्र 15 से जारी होंगे*

दो वर्षीय बीएड. एवं चार वर्षीय बीए-बीएड एवं ंबीएससी-बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 21 मई को सवेरे 11 से दोपहर 2 बजे तक होने वाली प्रवेश परीक्षा पीटीईटी-2023 के लिए जिले में 39 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा जिला समन्वयक डॉ. हरीश चन्द्र ने बताया कि दोनों कोर्सेस में जिले के अभ्यर्थी अपने जिले में ही परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र 15 मई से जारी किया जाएंगे। प्रत्येक कक्ष में कम से कम एक वीक्षक राजकीय रखना अनिवार्य किया गया है। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की ओर से प्रदेशभर में आयोजित की जाने वाली पीटीईटी परीक्षा में इस बार बड़े बदलाव किए है। पेपर की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस बार परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के एनवक्त पर पेपर पहुंचेंगे। पेपर का बाक्स डिजिटल पासवर्ड से लॉक होगा।

*यह रहेगी व्यवस्था*

39 परीक्षा केंद्र बनाए गए
17 परीक्षा केंद्र चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए
22 परीक्षा केंद्र दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए
3331 परीक्षार्थी बैठेंगे चार वर्षीय पाठ्यक्रम में
5610 परीक्षार्थी दो वर्षीय पाठ्यक्रम में
8941 परीक्षार्थी कुल बैठेंगे







Post a Comment

0 Comments