#1. भारत की कौनसी नदी लवण नदी के नाम से जानी जाती है?
Explanation: ➧यह अरावली पर्वत के निकट अजमेर जिले के नाग पहाड़ से उत्पन्न होकर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर राजस्थान में 330 किलोमीटर प्रवाहित होते हुए, गुजरात में कच्छ के रण में जाकर मिलती है। लूणी नदी, जिसका प्राचीन नाम लवण्वती था, भारत के राजस्थान और गुजरात राज्यों में बहने वाली एक नदी है। लंबाई: 495 कि.मी. स्रोत: अरावली मुहाना: कच्छ का रण
#2. पुराणों की संख्या कितनी है?
Explanation: ➧➧पुराणों की संख्या - 18 है,'पुराण' का शाब्दिक अर्थ है, 'प्राचीन' या 'पुराना'। विष्णु पुराण के अनुसार उनके नाम ये हैं—विष्णु, पद्म, ब्रह्म, वायु(शिव), भागवत, नारद, मार्कण्डेय, अग्नि, ब्रह्मवैवर्त, लिंग, वाराह, स्कंद, वामन, कूर्म, मत्स्य, गरुड, ब्रह्मांड और भविष्य। स्कन्दपुराण : यह पुराण शिव के पुत्र स्कन्द (कार्तिकेय, सुब्रह्मण्य) के नाम पर है। यह सबसे बडा पुराण है।

0 Comments